Lakhisarai News: दियारा में बाढ़ का पानी फैला तो महंगी हुई सब्जियां, खेत से बाजार तक बढ़े दाम
लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिंदुस्तान संवाददाता। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होते ही जिले के सूर्यगढ़ा, बड़हिया और पिपरिया प्रखंड अंतर्गत दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैलने से सब्जियों की फसल पर संकट गहरा गया है। कई खेतों में तैयार फसल पानी में डूब गई है। इसका सीधा असर सब्जियों की आवक पर पड़ा है। खेतों से बाजार में कम सब्जियां पहुंचने के कारण सब्जी की कीमतों में तेजी आ गई है। सब्जियों के भाव बढ़ने से अब लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है। दियारा क्षेत्र से स्थानीय बाजार में बड़ी मात्रा में सब्जियों की आपूर्ति होती है।
फसल का नुकसान बाढ़ का पानी फैलने के कारण किसान खेतों से समय पर तैयार फसल नहीं निकाल पा रहे हैं। कई जगह सब्जियां पानी में डूब गई है। इससे बाजार में स्थानीय सब्जियों की आवक कम हो गई है। आवक घटते ही खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.