लखीसराय, अक्टूबर 2 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कजरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने की। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा पूजा समितियों की तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि दशहरा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी पूजा समितियां निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करें।उन्होंने समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दशहरा मेले में अश्लील कार्यक्रमों व डीज...