Lakhisarai News: दरारों से कराह रहा बाईपास पुल, अब छोटे वाहनों पर भी लग सकता है ब्रेक
लखीसराय, नवम्बर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, वरीय संवाददाता। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बाईपास पुल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। पुल पर बनी दरारें अब और अधिक चौड़ी होती जा रही हैं, जिससे इस पर आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहले ही पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जा चुकी है। अब दरारों के लगातार बढ़ने के कारण छोटे वाहनों का परिचालन भी बंद किए जाने की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो लखीसराय शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। पहले से ही बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण शहरवासी दिनभर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। बाईपास पुल पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद पुल की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.