Lakhisarai News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर
लखीसराय, अक्टूबर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघौल गांव में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जख्मी किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका आपातकालीन उपचार चल रहा है। घायल किशोर की पहचान सिंघौल निवासी अनिल प्रसाद वर्मा के 15 वर्षीय पुत्र धर्मपाल कुमार के रूप में हुई है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपाल पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर सड़क पर गिरकर बुरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.