लखीसराय, अक्टूबर 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बुधवार और गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। वहीं, शनिवार की सुबह भी करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहने का सिलसिला जारी रहा। लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। खासकर हवा चलने के बाद ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। बारिश के बाद तापमान में आए बदलाव का असर अब दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होता है, लेकिन बादल छाने और हवा चलने पर मौसम सुहाना हो जाता है। वहीं, रात के समय ठंड बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।...