लखीसराय, नवम्बर 2 -- जुगाड़ पुल बहने से बढ़ी परेशानी Lakhisarai News: तीन दिनों की बारिश में बह गया लाखों की लागत से बना जुगाड़ पुल, तीन प्रखंडों की 50 हजार आबादी की बढ़ी परेशानी - किऊल नदी में खगौर के समाजसेवियों ने दो दिनों की मेहनत से बनाया था अस्थायी रास्ता - 8 किलोमीटर की दूरी महज 500 मीटर में होती थी पूरी, सरकारी पुल का निर्माण भी अधर में लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा, छठ पूजा और दीपावली जैसे प्रमुख पर्वों के बीच किऊल नदी पर बनाया गया जुगाड़ पुल तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण पानी में डूब गया। इससे किऊल स्टेशन और लखीसराय स्टेशन के बीच पैदल एवं दोपहिया वाहन से आवागमन करने वाले हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खगौर के समाजसेवियों द्वारा लाखों रुपये खर्च कर तैयार कराया गया यह अस्थायी रास्ता स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत ...