Lakhisarai News: तीन अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत अजमानतीय वारंट के निष्पादन के क्रम में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है। गिरफ्तार आरोपितों में संजय सिंह (पिता- स्व. अर्जुन सिंह), शिवकुमार सिंह (पिता- संजय सिंह) तथा मंटू सिंह (पिता- तनिक सिंह) शामिल हैं। तीनों वलीपुर गांव, थाना पिपरिया, जिला लखीसराय के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी अजमानतीय वारंट के आलोक में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.