लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय प्रतिनिधि। जल-जीवन-हरियाली मिशन, मनरेगा, वन विभाग और जीविका के माध्यम से लखीसराय जिले में पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। तटबंधों, तालाबों, नहरों, बांधों और सार्वजनिक स्थलों को हराभरा करने के नाम पर लाखों पौधे लगाए गए। विभागीय स्तर पर पौधरोपण के आंकड़े भी उत्साहजनक हैं, लेकिन जमीनी तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है। पुराने पौधरोपण स्थलों के निरीक्षण में कई जगह पौधों का नामोनिशान तक नहीं दिखता, जबकि बड़ी संख्या में पौधे सूख चुके हैं। जिले में गंगा और किऊल नदी के सुरक्षात्मक तटबंधों के अलावा सूर्यगढ़ा, बड़हिया और लखीसराय सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पौधरोपण कराया गया। इसके साथ ही मोरवे डैम के जलग्रहण और बांध क्षेत्र, ग्रामीण तालाबों तथा नहरों के...