Lakhisarai News: डॉक्टरों की हड़ताल से सदर अस्पताल की ओपीडी ठप, 500 से अधिक मरीज बिना इलाज लौटे
लखीसराय, सितम्बर 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहरसा में संवाददाता व डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्साकर्मी पर हुई कार्रवाई के बाद उसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए घटना के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर गुरुवार को लखीसराय सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही। चिकित्सकों ने मेडिकल कार्य से खुद को अलग रखा, जिसके कारण इमरजेंसी को छोड़कर अस्पताल की सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से इलाज की उम्मीद में सदर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही वापस कर दिया गया। दोपहर तक मरीज अस्पताल पहुंचते रहे, लेकिन इलाज नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अनुमान के अनुसार 500 से अधिक मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। ---- यह भी पढ़ें- सहरसा में डॉक्टर से दुर्व्यवहार को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.