Lakhisarai News: डॉक्टरों की हड़ताल से दूसरे दिन भी सदर अस्पताल में ठप रही ओपीडी सेवा, लौटे मरीज
लखीसराय, सितम्बर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सदर अस्पताल में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा पूरी तरह प्रभावित रही। इलाज की उम्मीद लेकर सुबह से सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले। इसके कारण 500 से अधिक मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के दूसरे दिन भी अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रही। ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सदर अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कई मरीज इलाज की आस में काफी देर तक डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन ओपीडी में चिकित्सकीय सेवा शुरू नहीं होने के कारण उन्हें निराश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.