Lakhisarai News: डीएम ने रेलवे को भेजा अलर्ट, एक समय में सिर्फ एक ट्रेन रोकने और चेन पुलिंग पर सख्ती का निर्देश
लखीसराय, अगस्त 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम में अंतिम सोमवारी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रेलवे हॉल्ट पर अव्यवस्था की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने रेलवे को गंभीर चेतावनी दी है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, दानापुर को अलग-अलग तीन पत्र भेजकर अशोकधाम रेलवे हॉल्ट पर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। प्रशासन का सबसे बड़ा जोर इस बात पर है कि हॉल्ट पर एक समय में अप और डाउन दिशा से केवल एक ही ट्रेन का ठहराव हो, ताकि एक साथ दो ट्रेनों के रुकने से पैदा होने वाले भीड़ के दबाव और भगदड़ जैसी स्थिति को रोका जा सके। दरअसल, प्रशासन के पत्र में पिछली सोमवारी को हुए भगदड़ का हवाला देते हुए चेन पुलिंग के कारण एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.