Lakhisarai News: डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, बंद मिला नया अस्पताल भवन
लखीसराय, जुलाई 19 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने शुक्रवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। निरीक्षण के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित नया अस्पताल भवन बंद मिला। मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लटका था, जबकि मरीजों का उपचार पुराने भवन में किया जा रहा था। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एडीएम, डीडीसी, एसडीओ, बीडीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। टीम सीधे नए अस्पताल भवन पहुंची, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा मिला। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि शाम होने के बाद नए भवन में ताला लगा दिया जाता है और इमरजेंसी सहित अन्य सेवाएं पुरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.