लखीसराय, जुलाई 21 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर स्थित रेफरल अस्पताल बड़हिया की कार्यप्रणाली पर जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर बिंदुवार जवाब देने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करने की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 17 एवं 18 जुलाई को डीएम शैलेंद्र कुमार ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं मिले,...