लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। भलूई पंचायत के आदिवासी इलाके की तस्वीर अब भी घुंधली है। वासकुंड गांव तक पहुंचने वाली सड़क अब भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। जिसे देखने की फुर्सत हुक्मरानों के पास नहीं है। यहां मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हर घर नल जल योजना भी फलॉप साबित हो रहा है। पंचायत के महुलिया गांव में हर घर नल की स्थिति सबसे चिंताजनक है। सरकार द्वारा लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए नल-जल योजना चलाई। लेकिन इस योजना की दुर्दषा किसी से छुपी हुई नहीं है। इस योजना को धरातल पर लाने की बजाए सरकार के नमांइदे राशि के बंदरबांट में लगे रहे, जिसका परिणाम है कि लोगों को चार साल बाद भी लाभ नहीं मिल सका है। महुलिया गांव के वार्ड नंबर आठ में चार साल पहले पानी टंकी वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति द्...