लखीसराय, सितम्बर 2 -- Lakhisarai News: बड़हिया। प्रखंड का टाल क्षेत्र इस वर्ष भी जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। गंगा और हरुहर नदी के पानी का सही निकास न होने के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न है। इसके चलते दलहन की बुआई समय पर होना नामुमकिन लग रहा है। पिछले साल की मार झेल रहे किसान इस बार भी भारी आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। सरकारी राहत और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर खेती करते हैं लेकिन जलजमाव की समस्या उन्हें हर साल परेशान करती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान की संभावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...