Lakhisarai News: टाउन भवन की बुकिंग दरों में इजाफा, 12 की जगह 21 हजार देने होंगे
लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार केआरके मैदान स्थित नए प्रशासनिक भवन में गुरुवार को सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में नगर परिषद साधारण बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसमें शहर के विकास, श्रावणी मेला की तैयारी व नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। टाउन भवन की बुकिंग दर में संशोधन करते हुए शादी-विवाह जैसे निजी आयोजन के लिए शुल्क में भारी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया, जबकि राजनीतिक कार्यक्रम के लिए अपेक्षाकृत कम शुल्क निर्धारित किया गया। नए निर्णय के अनुसार अब शादी-विवाह एवं अन्य निजी आयोजन के लिए टाउन भवन की बुकिंग पर 12 हजार के स्थान पर 21 हजार रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एसी सुविधा के साथ भवन की बुकिंग कराने पर 25 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। दूसरी ओर राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.