लखीसराय, जुलाई 8 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। आदिवासी किसान परिवारों की आय में वृद्धि, उच्च मूल्य वाली उद्यानिक पौध वितरण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के ख्याल से डीएम शैलेन्द्र कुमार के अगुवाई में बुधवार को कच्छुआ के पहाड़ी इलाका में महापंचायत आहूत की गई। महापंचायत में डीएम के अलावा डीडीसी सुमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, उद्यान पदाधिकारी राजीव कुमार, पंचायत मुखिया दीपक सिंह, बीडीओ प्रिया कुमारी, सीओ रवि कुमार, पटना बासुका के मनीष कुमार सहित हलसी विज्ञान केन्द्र के कई कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे। महापंचायत में आदिवासी गांव कछुआ, सतघरवा, महजनमा गांव महिला व पुरूषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। धूप छांव के बीच पटना दुरदर्शन से आए कर्मियों द्वारा महापंचायत की पूरी तस्वीर कैमरा में कैद किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक डीएम ने आदिवासी...