लखीसराय, अगस्त 19 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। सीएचसी परिसर में जेनरेटर के ठीक से संचालित नहीं होने तथा पूरा वोल्टेज नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर जेनरेटर के चलने से वोल्टेज पूरा नहीं होने के कारण एक्स-रे नहीं हो पाता है। इससे मरीजों को विद्युत आपूर्ति का इंतजार करना पड़ता है। विदित हो कि सीएचसी कार्यालय, प्रभारी कक्ष और डॉक्टर्स कक्ष में एयर कंडीशन की व्यवस्था है, लेकिन प्रसव कक्ष, ओपीडी आदि में एयर कंडीशन की व्यवस्था नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...