Lakhisarai News: जूडो ट्रायल में बड़हिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, चार स्वर्ण सहित कई पदक जीते
लखीसराय, अक्टूबर 9 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बिहार स्टेट एसजीएफआई जूडो नेशनल ट्रायल-2026 में बड़हिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सात अक्टूबर को समस्तीपुर स्थित खेल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समस्तीपुर के जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) थे। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाले कैंप में किया गया है। वहीं, स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.