Lakhisarai News: जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 और 27 अक्टूबर को, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा कलाकार
लखीसराय, अक्टूबर 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलने जा रहा है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को लखीसराय संग्रहालय में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। उत्सव में जिले के युवा कलाकार पांच अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अब तक 100 से अधिक आवेदन जमा किए जा चुके हैं। युवा उत्सव में वक्तृता, चित्रकला, समूह लोकगायन, समूह लोकनृत्य और कविता लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.