Lakhisarai News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज, प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
लखीसराय, अक्टूबर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में सोमवार को लखीसराय संग्रहालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, खेल पदाधिकारी अविनाश कुमार और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रूपम कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत गुब्बारे उड़ाने, बैंड पार्टी की प्रस्तुति और राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुई। इस दौरान जिलाधिकारी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। एसडीसी नीरज कुमार ने जिलाधिकारी, एडीएम और डीडीसी को अंगवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.