Lakhisarai News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक पाठ
लखीसराय, नवम्बर 26 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम ने किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए उसमें निहित आदर्शों और मूल्यों का अक्षरशः अनुपालन करने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दोबारा प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.