लखीसराय, अक्टूबर 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की जिला शाखा लखीसराय की बैठक अमरजीत प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र पंडित ने की। इसमें संगठन की मजबूती, प्रखंड स्तरीय कमेटियों के चुनाव और आगामी जिला अधिवेशन के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों की संगठनात्मक कमेटियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला अधिवेशन के दौरान प्रथम श्रेणी से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस...