Lakhisarai News: जाम से लोगों को हो रही परेशानी
लखीसराय, जुलाई 7 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में एनएच-80 पर मंगलवार को गाड़ियों के जाम रहने से यात्रियों को कठिनाई झेलनी पड़ी। कई बार गाड़ियों का जाम लगा रहा और फिर हटाया गया। इन दिनों फिर से गाड़ियों का जाम स्थानीय बाजार में लग रहा है। ऑटो गाड़ी चालकों के द्वारा बीच सड़क पर गाड़ियां घुमाई जाती हैं। जहां-तहां टेम्पो लगा रहता है। इसके अलावा दोनों किनारे और फुटपाथों पर अतिक्रमण से जाम लग जाता है। जाम हटाने की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चले जाने के कारण लोगों को हर दिन जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.