लखीसराय, अगस्त 31 -- Lakhisarai News: लखीसराय। शहर की सबसे बड़ी समस्या मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर प्रतिदिन लगने वाला महाजाम है। विद्यापीठ चौक, मुख्य बाजार और कबैया रोड में घंटों वाहन रेंगते हैं। स्थानीय व्यवसायियों और राहगीरों का कहना है कि प्रस्तावित बायपास रोड का निर्माण कार्य वर्षों से अधर में लटका है। इसके पूरा न होने से भारी वाहन शहर के बीच से गुजरते हैं, जिससे स्कूली बच्चे और मरीज़ समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। प्रशासन को इस दिशा में तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...