लखीसराय, अगस्त 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अमहरा थाना क्षेत्र के कछियाना गांव में रविवार को जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार कछियाना गांव निवासी स्व. सहदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र ललिंदर कुमार अन्य किसान द्वारा बांस के सहारे खेत में पंपिंग सेट चलाने के लिए बिछाए गए बिजली के जर्जर तार में प्रवाहित करंट के संपर्क में आ गया। ललिंदर अपने खेत में धान का बिचड़ा मोरी में पानी पटवन के लिए गया हुआ था। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए अस्...