Lakhisarai News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियाद
लखीसराय, सितम्बर 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुलिस कार्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से एसपी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के आलोक में एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्षता से निपटारा किया जाए और जांच के बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.