Lakhisarai News: छोटी दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव, भक्ति गीतों पर जमकर थिरकीं बच्चियां
लखीसराय, अक्टूबर 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नवरात्र के पावन अवसर पर पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीश्री 108 श्री जगजननी दुर्गा समिति की ओर से आयोजित यह महोत्सव 14 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन आकर्षक ट्रेस लाइट की रोशनी के बीच शाम सात बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। माता के भक्ति गीतों पर बच्चियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष बासुकीनाथ और सचिव सुरेश डोलिया ने पदाधिकारियों को माता की चुनरी पहनाकर स्वागत किया। महोत्सव में बाजार की सैकड़ों बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक से बढ़कर एक भक्ति धुनों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.