Lakhisarai News: छापेमारी में सात गिरफ्तार
लखीसराय, जुलाई 15 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर मंगलवार की रात में छापेमारी करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी तथा छः वारंटी बताए गए। पुलिस के अनुसार सिंगारपुर के चंदन कुमार,बोढ़ना के मिथलेश कुमार,जकड़पुरा के अनिल महतो, राजराम साव, मानूचक के दो वारंटियों एवं निस्ता गांव के एक कांड के आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार किया। इनमें 6 वारंटियों को न्यायालय तथा एक आरोपी को लखीसराय जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.