Lakhisarai News: छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की होगी सख्त निगरानी, अवैध पटाखा दुकानों पर होगी कार्रवाई
लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में छठ महापर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने, बिजली के खुले तारों को दुरुस्त करने और बिना लाइसेंस के संचालित पटाखा दुकानों पर कार्रवाई करने को कहा। ---- यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की होगी सख्त निगरानी, अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.