लखीसराय, नवम्बर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहर के 43 छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जिलाधिकारी सबसे पहले विद्यापीठ चौक स्थित छठ घाट पहुंचे। इसके बाद कुशवाहा घाट, सदर प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित महावीर घाट, सूर्यनारायण घाट, महावीर स्थान घाट और...