Lakhisarai News: छः पंचायत पैक्सों में अध्यक्ष के 16 तथा प्रबंध समिति के 81 नामांकन दाखिल
लखीसराय, जुलाई 17 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के छःपंचायत पैक्सों बरियारपुर, अरमा, अलीनगर, राजपुर चौरा, किरणपुर और कसबा में अध्यक्ष पद के लिए 16 उम्मीदवारों एवं प्रबंध समिति के विभिन्न वर्गों के सदस्य के लिए 81 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। गत 16 तथा शुक्रवार अंतिम दिन बरियारपुर से अध्यक्ष पद के लिए 3, अरमा से 1, अलीनगर 5, राजपुर चौरा 3, किरणपुर 1 और कसबा से 3 ने नामांकन पत्र भर कर जमा किए। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप के निर्देश पर विश्वजीत कुमार, दीपक कुमार, श्याम सुंदर पासवान आदि के सहयोग से नामांकन पत्र जमा किया गया। इस बीच अंतिम तिथि को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन कराने वाले तथा उनके समर्थकों की भीड़ थी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छह पंचायत पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन शुरू अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.