Lakhisarai News: चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार को औरैया मोड़ पर किसानों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों की महापंचायत हुई। खैरी, दामोदरपुर और औरैया मौजा के सैकड़ों किसानों ने बैठक में भूमि अधिग्रहण के लिए दिए जा रहे मुआवजे पर आपत्ति जताते हुए नए सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजे की मांग की। महापंचायत की अध्यक्षता लखीसराय के पूर्व उपसभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिग्रहण वाली जमीन आवासीय, औद्योगिक एवं व्यवसायिक श्रेणी की है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में नए सर्किल रेट के आधार पर आवासीय एवं व्यवसायिक दर से खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बावजूद एनएचएआई की ओर से पुराने सर्किल रेट का मात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.