लखीसराय, अगस्त 17 -- Lakhisarai News: कजरा,एक संवाददाता । कजरा थाना क्षेत्र में चारा लेकर घर लौट रही एक महिला के साथ कथित रूप से घेरकर मारपीट करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी घटना को लेकर बंशीपुर गांव निवासी प्रतिमा कुमारी उर्फ ज्योति कुमारी, पति मुकेश कुमार ने कजरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार,वह चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे कथित रूप से घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। मारपीट के दौरान वह अर्धमूर्छित होकर गिर गई।

पति का प्रयास आवेदन में महिला ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पति मौके पर पहुंचे और...