लखीसराय, सितम्बर 25 -- Lakhisarai News: चलती ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी, आरपीएफ जवान ने पहुंचाया अस्पताल लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान पप्पू कुमार के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक का उपचार शुरू किया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा जिले के चेबाड़ा थाना क्षेत्र के चिंतावनचक निवासी नारायण यादव के 26 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कमलेश कुमार अपने ससुराल किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव आया हुआ था। इसके बाद वह किऊल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर कहीं जा रहा था। हालांकि वह किस ...