लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। मौसम की बदलती चाल ने बड़हिया के टाल क्षेत्र में खेती-किसानी की तैयारी कर रहे हजारों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव की आशंकाओं के बीच गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश ने किसानों को मौसम के अगले रुख को लेकर असमंजस में डाल दिया है। एक ओर किसान दलहन की बुवाई के लिए खेतों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बारिश की आशंका उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने की चिंता पैदा कर रही है। दरअसल, बड़हिया का टाल क्षेत्र दलहन उत्पादन के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की खेती हजारों किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। खरीफ के मौसम में बाढ़ और जलजमाव की चुनौतियों से जूझने के बाद किसानों की निगाहें अब रबी की द...