Lakhisarai News: घोसैठ पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 15 विभागों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
लखीसराय, जुलाई 22 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसैठ ग्राम पंचायत में सोमवार को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से भव्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया आलोक कुमार की अगुवाई में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में लखीसराय के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या, सूर्यगढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मधुकर मधुप, अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति कुमारी तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य सह इंटरनेशनल कॉलेज के सचिव आशुतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान 15 विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.