लखीसराय, जुलाई 25 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिप्र। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत में घास काटने के दौरान किशोर को सांप डसने से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए पहले सूर्यगढ़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। पहचान सलेमपुर निवासी अजय कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई। इलाज के उपरांत फिलहाल पीड़ित की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...