लखीसराय, जुलाई 11 -- Lakhisarai News: चानन, निज संवाददाता। ग्रामीण सड़कों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अर्लट मोड में काम कर रही है। यही वजह है कि भारी वाहनों की नो-एंट्री के लिए चानन में भी दो जगहों पर हाइट बैरियर विभाग द्वारा लगाया गया है।

हाइट बैरियर का उद्देश्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मननपुर से मलिया जाने वाली पहली सड़क में हाइट बैरियर लगाया गया है। हाइट बैरियर लगने से विषेष रूप से अवैध बालू परिवहन में भारी ट्रकों और हाईवा वाहनों पर नकेल कसा जायेगा। हाईट बैरियर लगाने का मूल मकसद ग्रामीण सड़कों को खराब होने से बचाना है। भारी वाहनों के दबाव से ग्रामीण सड़कों को टूटने और गड्डे होने से बचाना है।

ग्रामीणों का विरोध और प्रशासन का निर्णय हाईट बैरियर नहीं रहने से पहले बालू संवेदक द्वारा ग्रामीण सड़क पर हाईवा से दिन रात ब...