लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय एक प्रतिनिधि । दो दिवसीय यात्रा पर लखीसराय पचे प्रसिद्ध कथा वाचक भाई इंदरजीत सिंह जी खालसा कश्मीरी के आगमन पर पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में विशेष गुरमत विचार कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय संगत और श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान भाई इंदरजीत सिंह जी खालसा ने संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं और गुरमत विचारों से अवगत कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कथा का आध्यात्मिक वातावरण कथा के दौरान गुरुद्वारा साहिब का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। संगत ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।कथा समाप्त होने के बाद गुरुद्...