लखीसराय, सितम्बर 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। 'स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत' थीम के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का गुरुवार को लखीसराय में शुभारंभ किया गया। समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, वरीय उपसमाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार एवं डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार ने स्वच्छता संदेश लिखे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने तालियों से अभियान का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम को सम्मान दिया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता में सहभाग से बनेगा स्वच्छ और विकसित भारत: डीएमअभियान की विशेषताएँ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत सबसे पहले अपने कार्यालय और कार्यस्थल से होन...