लखीसराय, सितम्बर 4 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए पिपरिया प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने बाढ़ से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में पिपरिया थाना पुलिस की ओर से माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के बढ़ते पानी, आसपास के इलाकों की स्थिति और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में माइकिंग शुरू कराई गई। यह भी पढ़ें-...