Lakhisarai News: गंगा का प्रलयंकारी उफान, बड़हिया में सड़कों पर नाव
लखीसराय, सितम्बर 6 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। गंगा और हरूहर के बढ़ते जलस्तर ने बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में अब विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है और स्थिति हर गुजरते घंटे के साथ बद से बदतर होती जा रही है। कभी जिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और लोगों की चहल-पहल रहती थी, आज उन्हीं सड़कों पर नाव चल रही है। नगर परिषद क्षेत्र के कई निचले वार्ड, पशु अस्पताल परिसर, जगदंबा स्पोर्टिंग फील्ड और गंगा कॉलेज घाट जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। दियारा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका सबसे अधिक दिखाई दे रही है। बिंद टोली की पूरी बस्ती जलप्रलय की चपेट में आकर विस्थापित होने को मजबूर है। लोग अपने घर-गृहस्थी का जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.