लखीसराय, जुलाई 26 -- Lakhisarai News: दिग्विजय कुमार, बड़हिया। मानसूनी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल बड़हिया के पूर्वी तट से बहने वाली गंगा अपनी गोद में पर्याप्त जगह लिए हुए है और तत्काल खतरे जैसी स्थिति नहीं बनी है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संभावित बाढ़ की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। बड़हिया प्रखंड हर वर्ष गंगा एवं हरुहर नदी की बाढ़ से प्रभावित होता है। विशेषकर हरुहर नदी के किनारे तटबंध नहीं होने के कारण बाढ़ की समस्या और गंभीर हो जाती है तथा हजारों लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ता है। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से प्रखंड के सभी नौ पंचायतें पाली, एजनीघाट, गिरधरपुर, खुटहा पूर्वी, खुटहा पश्चिमी, लक्ष्मीपुर, गंगासराय, डुमरी, जैतपुर तथा बड़हिया नगर पर...