लखीसराय, अगस्त 11 -- Lakhisarai News: बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए अभ्यास का प्रमुख केंद्र है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यह मैदान अब खिलाड़ियों की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बारिश होते ही मैदान में पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इससे नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है। मैदान की दूसरी बड़ी समस्या प्रकाश व्यवस्था की है। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। ऐसे में दिन में पढ़ाई या काम करने के बाद अभ्यास के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ी चाहकर भी प्रशिक्षण जारी नहीं रख पाते। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान में हाईमास्ट या पर्याप्त एलईडी लाइट की व्यवस्था हो जाए तो शाम के समय भी अभ्यास संभव हो सकेगा।

समस्या का समाधान --- एस्टीमेट बना, काम का अब भी इंतजार: म...