लखीसराय, अगस्त 31 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर के प्रांगण में सोमवार को मध्य विद्यालय इंदुपुर एवं प्राथमिक विद्यालय स्टेशन बाजार के संयुक्त तत्वावधान में खेल महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर सभापति डेजी कुमारी, पार्षद अमित शंकर, प्रेमचंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड : हर छात्र के लिए हिन्दुस्तान ओलम्पियाड हो अनिवार्य : अरविंद कार्यक्रम संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकुमार एवं जय कुमार ने मुख्य अतिथियों को ...