Lakhisarai News: खेल भवन की अव्यवस्था पर डीएम नाराज, पांच जिम उपकरणों को दुरुस्त करने का निर्देश
लखीसराय, अक्टूबर 24 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गांधी मैदान स्थित खेल भवन की साफ-सफाई और जिम उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार ने नाराजगी जताई। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे खेल भवन के बाहरी और आंतरिक परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने और विभिन्न सामग्रियों के यत्र-तत्र रखे होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और परिसर को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खेल भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में अनावश्यक रूप से रखी सामग्रियों को हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.