Lakhisarai News: खेत में मिट्टी कटाव से कमजोर हुआ था बिजली का पोल, भीड़ के दबाव में गिरा
लखीसराय, अगस्त 20 -- Lakhisarai News: लखीसराय,कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम स्टेशन के समीप सोमवार को हुई भगदड़ की घटना के बाद बिजली का पोल गिरने के मामले की प्रशासनिक जांच पूरी कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस जगह बिजली का पोल लगा था, उसके आसपास खेत में मिट्टी कटाव किए जाने के कारण पोल की नींव कमजोर हो गई थी। सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दबाव और धक्के के कारण कमजोर पोल गिर गया। इसके बाद वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हुई और भगदड़ मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में एसडीएम, एसडीओ और एसडीपीओ को शामिल किया गया था। जांच टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली के पोल की स्थिति, आसपास के क्षेत्र, मिट्टी कटाव और घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों की पड़ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.