लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहारों के मौसम में बाजार मिठाइयों से सज गए हैं। दुकानों पर दूध, मावा, पनीर, घी और तरह-तरह की मिठाइयों की खरीदारी बढ़ गई है। लेकिन इन खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लखीसराय जिले में अपनी खाद्य जांच प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं है। मिलावट की आशंका होने पर नमूने संग्रह कर जांच के लिए पटना भेजने पड़ते हैं। जांच रिपोर्ट आने में कभी एक महीने तो कभी तीन-तीन महीने तक लग जाते हैं। ऐसे में जिस मिठाई या खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह है, उसकी वास्तविक स्थिति सामने आने में लंबा समय लग जाता है। इसका सीधा असर खाद्य सुरक्षा की निगरानी और उपभोक्ताओं के भरोसे पर पड़ रहा है। जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के लिए जरूरी प्रयोगशाला, आधुनिक उपकरण और तकनीकी संसाध...