लखीसराय, जुलाई 11 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो-दो शव वाहन की उपलब्धता के बावजूद मंगलवार को चानन प्रखंड के धनवह बेलदरिया गांव निवासी स्व. सुखदेव बिंद के 70 वर्षी पुत्र राजेंद्र बिंद को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद शव वाहन नहीं उपलब्ध करने के मामले में अब अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को हिन्दुस्तान ने 8 जुलाई को शव वाहन के इंतजार में तीन घंट्र तक अस्पताल में ही पड़ा रहा शव हेडिंग से प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

जांच टीम गठन अस्पताल प्रबंधन द्वारा गठित जांच टीम का नेतृत्व एसएनसीयू प्रभारी डॉ विभूषण को सौंपा गया है। टीम को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर...